Tranding
Wed, 17 Jun 2026 06:59 AM

कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर विजई हुए अंकित मिश्रा गोरखा

साथी अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर व मालाएं पहना कर मनाया जीत का जश्न, दी बधाई

फुरकान कुरैशी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन लखनऊ के वार्षिक चुनाव में तमाम अधिवक्ता अपना हाथ आजमा रहे थे जिसमें अधिवक्ता साथियों की पहली पसंद बने जानकीपुरम लखनऊ निवासी एडवोकेट अंकित मिश्रा गोरखा ने 662 मत प्राप्त कर कनिष्ठ कार्यकारिणी पद की कुर्सी पर अगले एक साल तक अपना सिक्का जमा दिया। इस शानदार जीत पर दोपहर से ही अंकित मिश्रा गोरखा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा किसी ने मिठाई खिलाकर तो किसी ने पुष्पगुच्छ देकर फूल मालाएं पहनाते हुए अंकित मिश्रा उर्फ़ गोरखा को जीत की बधाईयां दी। अंकित मिशा ने अपनी इस जीत का श्रेय उन साथियों को दिया जो उनके साथ निरंतर क़दम से क़दम मिलाकर चलते रहे। और उन्होंने वोट सपोर्ट करने वाले सभी अधिवक्तागणों का दिल से धन्यवाद अदा किया। साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जबतक वह इस पद पर रहेंगे अधिवक्ता हित में होने वाले हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। और अधिवक्ता हित में कई अहम मुद्दों पर निर्णायिक फैसले भी जल्द लिए जा सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap