Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM

विष्णु भगवान की एक प्राचीन मूर्ति सरेह में मिलने से फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

साठी थाना क्षेत्र के धोबनी धर्मपुर पंचायत अवस्थीत,वृति टोला गांव के सरेह मे एक मूर्ति मिली है।ग्रामीणों ने इस मूर्ति को विष्णु भगवान की मूर्ति बता रहे हैं। मूर्ति पाषाण युग की मूर्ति लग रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उक्त मूर्ति को उठाकर गांव में लाया गया,इस मूर्ति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं,यह मूर्ति करीब 3 फीट की है,जो एक बड़े पत्थर को तराश कर बनाया गया है। ग्रामीणों से संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, गांव के उत्तर सरेह मे बरसों से परती पड़ी जमीन से निकली हुई है।इसकी खबर धीरे धीरे पूरे इलाके मे आग की तरह फैल गयी,देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया,लोगो ने जब उसकी खुदाई की तो यह मूर्ति मिली, ग्रामीणों ने वहाँ से उठाकर गाँव मे ले आये है।इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है, पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करेगी,यह आने वाला समय ही बताएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap