Tranding
Thu, 16 Apr 2026 06:25 AM
अपराध / Mar 01, 2026

मुस्कान कुमारी का शादी के तीन बाद ही संदिग्ध स्थिति में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों विवाहिताओं का संदिग्ध स्थिति में मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं,इस तरह की घटना में, हत्या,आत्महत्या,गला घोंट, दबाकर हत्या,फंदा से लटक कर हत्या यह आम बात बन गई है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि साठी थाना क्षेत्र के सतवारिया गांव में एक नव विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत होने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतिका की पहचान,उत्कर्ष दुबे की नवविवाहिता पत्नी, मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। मुस्कान कुमारी की शादी 20 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से बड़ी धूमधाम से हुई थी,शादी के तीन दिन बाद ही मुस्कान कुमारी का मृत्यु होनाआश्चर्यजनक बताया गया है। मुस्कान कुमारी मोतिहारी के बरहरवा मलाही बाजार निवासी, दीपेंद्र तिवारी की पुत्री, मुस्कान कुमारी बताई गई है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि शादी के 2 दिन बाद ही उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ससुराल पक्ष वाले इसके इलाज के लिएअस्पताल ले गए,जहां इलाज के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई।पुनःउसकी तबीयत खराब हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उसको फौरन चनपटिया अस्पताल में भर्ती कराए,मगर डॉक्टर ने उसकी दैनिये स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।बेतिया ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में छावनी के पास ही दम तोड़ दिया,अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखकर उसे मृत् घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका के शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाअध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मायके पक्ष कीओर सेअभी तक कोईआवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलने के बाद हीआगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
22

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap