Tranding
Sat, 11 Apr 2026 05:58 PM

कोलौरा कंपोजिट विद्यालय में शारदा नारायण हास्पिटल ने लगाया निःशुल्क शिविर, 197 लाभान्वित

मौसमी बदलाव में बढ़ेंगे संक्रामक रोग: डॉo संजय सिंह

धनंजय कुमार शर्मा

मऊ: मौसम में नित्यप्रति हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। तापमान के उतार-चढ़ाव में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। इसके साथ ऐसे मौसम में संक्रमण रोग तेजी से फैलता है। आक्समिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉo संजय सिंह ने यह उदगार मुहम्मदाबाद गोहाना ब्लाक के कोलौरा गांव कंपोजिट विद्यालय पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को व्यक्त किया।

डॉo सिंह ने मौसमी रोगों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा के उपाय बताये। शिविर में 197 मरीजों के शुगर, ब्लडप्रेशर, आंख व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस दौरान बांझपन रोग के बारे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap