Tranding
Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM

अर्जक संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन बोधगया में सम्पन्न।

मानववाद स्थापित करने का लिया गया संकल्प

–शिवकुमार भारती पुनः चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष 

–प्रहलाद राय गया का जिलाध्यक्ष चुने गए 

विनोद विरोधी

बोधगया, बिहार।

विज्ञान और संविधान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज बोधगया के बकरौर में सोल्लाश सम्पन्न हो गया। जिसमें पहले दिन की अध्यक्षता गया जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय और संचालन विनोद विरोधी ने की जबकि दूसरे और तीसरे दिन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने की और संचालन उपेन्द्र पथिक ने की।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि खान–पान, उठन बैठन और बोलचाल में समता लाने की जरूरत है। जाति और वर्ण के आधार पर किसी को ऊंच और किसी को नीच मानने की मानसिकता को समाप्त करके समता मूलक समाज बनाने के लिए अर्जक संघ अपने स्थापना काल 1968 से ही सक्रिय है। श्रम की महत्ता देना और श्रमशील कौमों की एकता करके उनकी उन्नति का पथ प्रशस्त करना हमारा मुख्य उद्देश्य है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना भी जरूरी है।

वक्ताओं में एस आर सिंह, रामजी वर्मा, शिवनन्दन प्रभाकर, कमलेश वर्मा, रामनिवास वर्मा , बिहार के राज्याध्यक्ष अरुण गुप्ता, बामसेफ और पीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम ऊषा सिंह आदि ने संगठन के नीति, सिद्धांत और कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश में सबसे बढ़िया संगठन अर्जक संघ है। इसी से देश के 90 प्रतिशत कमेरा वर्ग को सुख समृद्धि प्राप्त हो सकती है। तभी तो लोग अर्जक संघ द्वारा प्रतिपादित आचार विचार संस्कार और त्यौहार अपनाने की होड़ लगी हुई है।

सम्मेलन में पूर्व विधायक सतीश दास, प्रो कृष्णनंदन यादव, कृष्ण प्रसाद यादव, बसपा प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दांगी, पूर्व सांसद विजय मांझी शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार, राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार आदि कई राजनीतिज्ञों ने अर्जक संघ के सदस्य होने के नाते कहा कि हम अर्जक संघ को तहे दिल से चाहते हैं और समर्थन भी करते हैं।

सम्मेलन में जादू और पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी दिखाकर तंत्र मंत्र, भूत प्रेत, स्वर्ग नरक श्राप वरदान आदि का डर और लोभ दिखाकर ठगने वालो से सावधान रहने पर बल दिया गया ।

सम्मेलन के अंत में उन सभी अर्जक दंपतियों को मंच पर सम्मानित किया गया जिनकी शादी अर्जक पद्धति से हुई थी।साथ ही उन्हें भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अर्जक संघ के विस्तार में अपनी भूमिका निभाई है।

– शिवकुमार भारती पुनः चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष 

बोधगया। अर्जक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन अगले सत्र का चुनाव भी हुआ जिसमें शिवकुमार भारती को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि कमलेश कुमार वर्मा और सियाराम महतो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामजी वर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री और शिवनंदन प्रभाकर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।कुल 25 सदस्यों की समिति का गठन किया गया।

पूरा चुनाव प्रकिया जाने माने समाजसेवी उपेन्द्र पथिक की देख रेख में हुई।

–गया जिला समिति का गठन

सम्मेलन के पहले दिन गया जिला समिति का भी चुनाव हुआ जिसमें प्रहलाद राय को जिला अध्यक्ष, बिनोद विरोधी को जिला मंत्री और फेंकू दास को कोषाध्यक्ष चुना गया । यह चुनाव प्रदेश के संयुक्त मंत्री बसंत वर्मा की देख रेख में यह चुनाव सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने ने महामना बुद्ध की धरती से मानवता का संदेश घर घर तक पहुंचाने की अपील की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap