Tranding
Mon, 13 Apr 2026 03:13 PM

मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा आगामी पर्व मकर संक्रांति के दृष्टिगत थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था तथा सुचारु यातायात सुनिश्चित करना रहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश/निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग का गहन अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त एवं ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने तथा पार्किंग स्थलों का स्पष्ट निर्धारण करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने, अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय आयोजकों एवं मंदिर प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर भी बल दिया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मकर संक्रांति पर्व को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Karunakar Ram Tripathi
37

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap