Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:25 AM

बालमुकुंद दास ट्रस्ट के भवन पर भाजपा कार्यालय का जबरन कब्जा, लाखों रुपए का बिजली बिल बकायाः- अरुण कुमार श्रीवास्तव

भारत समाचार एजेंसी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष एवं भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गोरखपुर में डी बी इंटर कॉलेज परिसर के बगल में स्थित बालमुकुंद दास ट्रस्ट की भवन के एक बहुत बड़े हिस्से पर जबरन कब्जा करके भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय खोला गया है जबकि जिला कार्यालय के लिए एक अलग भवन बहुत दिनों से बनकर तैयार है । जहां पर भाजपा का वर्तमान जिला कार्यालय स्थापित है उसके नीचे बाबू बनमाली दास धर्मार्थ चिकित्सालय चलता है जहां फ्री आयुर्वेदिक चिकित्सा की जाती है और राजनीतिक व्यक्तियों के आने जाने के कारण मरीजों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है कि वह अस्पताल बंद कर दिया जाए और पूरे भवन पर भाजपा का कब्जा हो जाए, जिस पार्टी ने देश के सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है उसके लिए यह सामान्य बात है । यदि कोई माफिया कब्जा किया होता तो यही भाजपाई हाय तौबा मचा दिये होते। बहुत ही आश्चर्य की बात है की गोरखपुर शहर के भाजपा विधायक माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री भी हैं और फिर भी लगभग 16-17 ए सी से युक्त इस कार्यालय भवन का कई लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। यदि सामान्य आदमी का दो या 400 का बिजली बिल बकाया होता है तो उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाता है। उन्होने कहा कि गाजियाबाद स्थित मेरे फ्लैट का विद्युत कनेक्शन सिर्फ ₹400 बकाया होने के कारण बिल तिथि समाप्त होने के दूसरे दिन ही काट दिया गया और मीटर उठा ले जाया गया और मुख्यमंत्री के शहर में उन्हीं की पार्टी के जिला कार्यालय का कई लाख रुपए का बिल बकाया होने के बावजूद ना तो बिजली काटी गई और ना तो बिल का ही भुगतान किया गया। यह बड़े शर्म की बात है कि आदर्शवादी कहीं जाने वाली पार्टी दूसरे के भवन पर जबरिया करके कार्यालय बनाई है और विद्युत बिल का भी भुगतान नहीं कर रही है। अब मुख्य मंत्री और विजली विभाग के मंत्री का बुलडोज़र कहाँ है, जनता जानना चाहती है कि क्या मुख्य मंत्री इस मामले में न्याय कर पायेंगे? 


अरुण कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष, विश्व शांति मिशन

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap