Tranding
Sat, 11 Apr 2026 06:01 PM
अपराध / Jan 05, 2026

नशे में धुत युवक को किया गया गिरफ्तार ,महिला प्रताड़ना का आरोप।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के गोसाई पेसरा गांव निवासी एक युवक को शराब के नशे में धुत होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गोसाई पेसरा स्थित एक निजी दुकान में तैनात महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार करते हुए दुकान में रखे सामान को फेंकने लगा तथा उक्त महिला द्वारा मना करने पर गाली गलौज करने लगा। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि महिला के शिकायत पर उक्त युवक को स्थानीय लोगों की मदद से हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम अंकित कुमार पिता अरुण रजक है ,जो धनगाई थाना क्षेत्र के गोसाई पेसरा गांव का ही निवासी है। इस मामले में धनगाई थाना में एक शिकायत भी दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक को जेल भेज दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap