Tranding
Sat, 30 May 2026 07:30 AM

महादलितों पर लगातार हो रहे हैं हमले-भाकपा माले

बाराचट्टी के हाहेसाड़ी में आयोजित बैठक में जेएनयू के छात्र नेता ने कहा

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया। जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका पंचायत के हाहेसाँडी गांव में भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय ने बताया कि वर्तमान समय में इस सरकार के द्वारा दबंग और सामंतियों को दबदबा इतना बड़ा हुआ है कि महादलित पर लगातार हमले हो रहे हैं ।भाकपा माले इस मामले में चुप नहीं बैठेगा।हम आंदोलन के जरिए गरीबों और महादलित को न्याय दिलाने का काम करेंगे ।बैठक में भाकपा माले के जिला समिति के सदस्य राम लखन प्रसाद ने आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को एकताबद्ध होकर संघर्ष करने को कहा ।भूमि संघर्ष समिति में बढ़न मांझी, चंपा देवी, रिंकू देवी,क्रांति देवी, ऋषि मांझी आदि को नया सदस्य बनाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap