Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:13 AM

अमृतसर- कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के नाम पर किसानों से ली गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर डोभी प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

अखिल भारतीय किसान महा सभा के द्वारा राज्यव्यापी आह्वान पर जिले के डोभी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय किसानों-मजदूरों का धरना प्रदर्शन दिया गया ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान मजदूर महिलाएं नौजवान भाग लिये तथा अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारा लगाकर अपनी आवाज को बुलंद किया। अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति में अंचल कार्यालय में किसान प्रतिनिधियों के द्वारा मांग पत्र सौंपा गया जिसमें सबसे पहले अमृतसर -कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के नाम पर किसानों से लगभग 2000 एकड़ जमीन लिया गया है जिसमें बड़े पैमानों पर किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इधर सरकारी पदाधिकारी का कहना है कि 90% किसानों को जमीन का मुआवजा दे दिया गया है ।कुछेक किसान है, जिसका मुआवजा नहीं मिला है। वहीं महासभा के नेताओं का मानना हैं कि 90% किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला है ।महज 10% किसानों को मुआवजा दिया गया है । प्रदर्शन कार्यो ने सरकार से मांग किये हैं कि जमीन गड़बड़ी के नाम पर जो सरकार मुआवजा रोक कर रखे हुए हैं उसकी जमीन के कागज पत्र ठीक करके मुआवजा देने का कृपा किया जाए ।दूसरी तरफ पूरे बिहार में या नीतीश कुमार के सरकार के द्वारा गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग किया गया,अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा । इस सवाल पर महिलाओं व पुरुषों ने जोरदार नारेबाजी की।इस धरना प्रदर्शन में राम लखन प्रसाद भाकपा-माले प्रखंड सचिव डोभी, फगुनी मांझी ,संजय कुमार यादव ,ईश्वरी यादव, बाबू राम प्रसाद ,गिरधारी यादव, शीला वर्मा ,अपरेश पाल, संजय यादव राजद नेता,बिजय यादव, देवनारायण यादव सहित कई महिला पुरुष भाग लिये ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
38

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap