Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:46 AM

नाबालिक छात्रा का हुआ अपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच करने गई एक नाबालिक छात्रा का शादी करने की नीयत सेअपहरण कर लिया गया। इस मामले में छात्रा की मां ने थाने में आवेदन देकर प्रार्थमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष,अनुज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। संवाददाता को पता चला कि मामले में कृष्ण कुमार सहित पांच लोगों को नामजदअभियुक्त बनाया गया है।वहीं छात्रा के अपहरण करने में सहयोग देने वालों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाददाता को पता चला है की घटना के दिन छात्राअपने घर से बाहर शौच करने गई थी इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठ इस गांव का कृष्ण कुमार अपने अन्य सहयोगों के साथ छात्रा का अपहरण कर लिया।घर से बाहर शौच के लिए जाना क्यों?जबकि सरकार ने घरों में शौचालय बनाने के लिए राशि आवंटित की गई थी, इसका अंतर्गत वृहद पैमाने पर सरकार के द्वारा कार्यक्रम चलाया गया था,ग्रामीण क्षेत्र की जनता सरकारी राशि को उठाकर ज्यादा का निर्माण नहीं कराया,तभी तो घर से बाहर शौच करने के लिए घर से बाहर नाबालिक किशोरियों युवतियों,महिलाओं को जाना पड़ रहा है।जिले के हर घरों में

शौचालय निर्माण हेतु सरकार ने कार्यक्रम चलाया था, मगर 70% लोगों ने इसका फायदा उठाया,शेष लोगों ने राशि उठाकर हजम कर गए,अपने घरों में शौचालय का निर्माण नहीं कराया, जिसके कारण इस तरह की घटना नित्य प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही है, जिसे समाज में बुराई फैल रही है,कई प्रकार की घटनाएं घट रही है,जो निंदनीय के साथ शर्मनाक है।

Karunakar Ram Tripathi
67

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap