Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:33 PM
अपराध / Oct 22, 2025

हत्या सहित लूट करने वाला पच्चास हजार रुपये का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात एसओजी टीम जनपद बलिया व थाना उभांव तथा थाना भीमपुरा पुलिस टीम को हत्या सहित लूट करने वाला पच्चास हजार रुपये के इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। 

क्रैक डाउन के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने एक वीडियो बयान जारी कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार (21.10.2025) को लगभग 23.3 8 बजे उभांव थाना अंतर्गत मलेरा गांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल चालक द्वारा बिना रुके मोटरसाइकिल को पीछे घुमा कर भागने का प्रयास किया। एसओजी टीम व थाना उभांव तथा थाना भीमपुरा पुलिस ने उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाई में एक बदमाश विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज जनपद देवरिया के दोनों पैरो में गोली लगी। एक अन्य बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश विकास सोनकर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 16.09.2025 को समय करीब 02.30 से 02.40 बजे के बीच एक अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी तथा उसी दिनांक 16.09.2025 को समय करीब 02.45 बजे दिन में साहूनपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अँगूठी लूट ली तथा देवेन्द्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश विकास सोनकर जिसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश विकास सोनकर के कब्जे से 1अदद तमंचा .315 ,2 अदद खोखा कारतूस,1अदद जिन्दा कारतूस, 1अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर बिना नंबर प्लेट तथा लूटे हुए सामान की बिक्री से प्राप्त 2150/- रुपये (दो हजार एक सौ पचास रुपये) बरामद हुए हैं। भागे हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
45

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap