Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:22 PM

गया में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लूट, अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मारकर की लूटपाट।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बिहार के गया में बुधवार की सुबह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी से तकरीबन 5 लाख रुपए की लूट ले गए।शोर मचाने पर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी।पूरा मामला बुनियादगंज थाना अंतर्गत खंजाहापुर की है।जहां निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक आरबीएम फ्यूचर निधि के दफ्तर को निशाना बनाते हुए रुपए की लूट ले गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन से अधिक की संख्या में अपराधी पहुंचे थे. सभी हथियार से लैस थे। अपराधियों ने आईबीएम फ्यूचर निधि के दफ्तर में घुसते ही सभी कर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। कब्जे में लेकर उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। वहीं, जब अपराधी भागने लगे तो कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। उसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें तीन को गोली लग गई हैं।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap