Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:14 AM

चार चिराग़ जलाकर चार संदेश फैलाएं अमन,इंसानियत और एकता का उजाला बढ़ाएं।

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत कार्यक्रम जश्न-ए-चिराग़ दीपावली के पावन अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत द्वारा समाज में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम “जश्न-ए-चिराग़” का आयोजन आस्ताना सरकार आलम पनाह, बकर मंडी, कानपुर में सम्पन्न हुआ।यह कार्यक्रम संरक्षक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी (सदस्य – राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के निर्देशन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया।प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल देशभर में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा दीपावली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि रोशनी, शांति और उम्मीद का प्रतीक है। इसी भावना के साथ मंच समाज में जागरूकता लाने के लिए लोगों से अपील करता है कि वे अपने घरों में चार चिराग़ अवश्य जलाएं, जो चार महान संदेशों का प्रतीक हैं। चार चिराग़ चार संदेश पहला चिराग़ “नशामुक्त भारत” ताकि हमारा देश युवा शक्ति को नशे की लत से मुक्त कर एक सशक्त राष्ट्र बना सके।

दूसरा चिराग़ दंगामुक्त भारत”ताकि हर दिल में मोहब्बत और हर गली में अमन की रौशनी फैले।

तीसरा चिराग़ “प्रदूषणमुक्त भारत”

 ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बना रहे। चौथा चिराग़ हेल्पफुल भारत”

ताकि हम सब जरूरतमंदों, गरीबों और बेसहारा लोगों के मददगार बनें।

अशफ़ाक सिद्दीकी ने कहा हमारा मकसद इस दीपावली पर समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश फैलाना है। जब हर घर से चार चिराग़ों की यह रौशनी फैलेगी, तो नशामुक्त, दंगामुक्त, प्रदूषणमुक्त और मददगार भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ सारी दुनिया एक परिवार है की भावना पर चलता है। दीपावली का यह पर्व पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़ने और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का सुंदर अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशफ़ाक सिद्दीकी, महताब आलम, तय्यब अली जज्बाती, वासिफ कुरैशी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap