Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:38 PM

स्वास्थ्य टीम की जांच में अमृत फार्मेसी का संचालन पाया गया अवैध, कराया गया खाली

धनंजय शर्मा

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव वर्मन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसडीह परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी की तीन सदस्यीय स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच कराई।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य टीम की जांच में अमृत फार्मेसी का संचालन अवैध पाए जाने के उपरांत जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य टीम गठित की तथा उप जिलाधिकारी बांसडीह द्वारा नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की टीम गठित की गई। इन दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर अमृत फार्मेसी को खाली करा दिया है।

India khabar
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap