Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:23 AM

बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर व्यापारियों में बढ़ा रोष,हुआ विरोध प्रदर्शन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुख बाजार इलाकों में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में कई दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद रखी,और प्रशासन की इस निर्णय के प्रतिअपनी नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण की नई योजना में उनकी वर्षों पुरानी दुकानों और मकान को तोड़ा जाएगा,जिसके उनकी आजीविका पर संकट आ सकता है। उनकाआरोप है कि प्रशासन ने बिना उचित पुनर्वास और मुवायेजा की योजना बताएं सड़क चौड़ीकरण के प्रक्रिया शुरू कर दी है,जिसका यह लोग विरोध कर रहे हैं।लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस समाधानऔर मुआवजा नहीं मिलेगा,आंदोलन जारी रहेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण होने से उनका कोई आपत्ति नहीं है,लेकिन योजना ऐसी बनाई जाए जिससे लोग बेघरऔर बेरोजगार नहीं हों। कई दुकानदारों ने संवाददाता को बताया कि बड़ी मेहनत और कर्ज लेकर दुकान बनाई गई थी,जिसे अब बुलडोजर चलाने के योजना बनाई गई है।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap