Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:46 AM

प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मझौलिया थाना क्षेत्र से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सोनम बता रही है कि उसनेअपनी मर्जी से भागकर प्रेम विवाह किया है,यह वीडियो अब प्रशासनऔर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। युवती सोनम ने वीडियो में कहा है कि उन्होंने खुद भाग कर सुगोली स्टेशन पहुंची, और वहां अपने प्रेमी को बुलाया,इसके बाद दोनों ने बेतिया स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की रस्म पूरी की,उन्होंने यह भी बताया किअब उनके परिवार के लोग उनके पति, ससुराल के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि दोनों प्रेमी जोड़े काफी लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में चले आ रहे हैं,सोनम ने स्पष्ट शब्दों में संवाददाता से कहा कि सोनम के पतिऔर ससुराल वालों पर अगर किसी प्रकार का कोई आक्षेप या केस मुकदमा होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी मेरे घर वालों पर होगी।उसने आगे बताया कि उन्होंने यह कदम अपने भविष्य और स्वतंत्र निर्णय के लिए उठाया है,शादी के बाद भी उनके परिवार को धमकियां जारी है जिसे दोनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई काआश्वासन दिया है पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर स्थिति की जानकारी लेने की साथ ही सुरक्षा की संभावना पर विचार शुरू कर दिया है। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि मझौलिया थाना क्षेत्र से हाल के दिनों में ऐसे दो अन्य मामले भी सामनेआ चुके हैं।

India khabar
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap