Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:59 AM

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी के लिए स्वास्थ्य' विषयक 'त्वरित भाषण प्रतियोगिता' का गयाआयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

 स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस के प्रभारी चेयरमैन,सैयद अब्दुल मजीद ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना,उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन को प्रोत्साहित करना है,साथ ही संचालन कर रहे सचिव डाॅ.जगमोहन कुमार ने कहा कि इस साल के थीम 'हेल्थ फाॅर ऑल' से जाहिर होता है कि सेहत एक बुनियादी जरुरत है, सभी लोगों को बिना किसी कठिनाई के मिलना चाहिए। कंपीटिटिव जोन के निदेशक, पवन कुमार ने रेड क्रॉस टीम का स्वागत किया,साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रबंध समिति सदस्य,सैयद शकीलअहमद, आजीवन सदस्य,अरुण कु. बरनवाल,शंभू प्र.यादव, ओमप्रकाश यादव,सर्व ट्रेनर इमरान कुरैशी ने भी संबोधित किया।आजीवन सदस्य,जगदेव प्रसाद,डायटिशियन,अर्चना कुमारी व नेशनल योगासन जज, पवन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में तृप्ति कुमारी ने प्रथम,जीसु सिंह ने द्वितीय व सलोनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों में धनंजय कुमार तिवारी,प्रियंका कुमारी,अनूप कुमार,हर्षित शुक्ला,बजरंगी कुमार,रंजीत कुमार व गंगेश गुंजन का प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap