Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:44 PM

माताओं एवं बच्चों के पोषण पर राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में सहभागी रहे दतिया साथी।

डीसीआरएफ दतिया से रामजीशरण राय व आयुष राय ने की सहभागिता।

डाॅ रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश चाइल्ड राइट ऑब्जर्वेटरी (सीआरओ) भोपाल व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित माताओं एवं बच्चों के पोषण पर राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आईकफ भोपाल में किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में सीआरओ व यूनिसेफ जुड़ी सामाजिक संस्थाओं व बच्चों, महिलाओं के मुद्दों पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं व विषय विशेषज्ञों को सहभागिता करने का अवसर मिला। 

आयोजित उन्मुखीकरण में यूनिसेफ मप्र के संचार प्रमुख अनिल गुलाटी, स्रोतव्यक्ति डॉ. पुष्पा जी, डॉ. शीला भम्बल एवं डॉ. सुरेश तोमर के साथ ही सीआरओ के गजराज सिंह, सुश्री रश्मि जी, अनुराग त्रिपाठी के साथ ही दतिया से बच्चों व महिलाओं के मुद्दों के जानकार रामजीशरण राय, आयुष राय, निवाड़ी से सुनील रावत, टीकमगढ़ से मनोहर केवट, रायसेन से डॉ. एचबी सेन आदि उपस्थित रहे। 

राज्यस्तरीय कार्यशाला में शिशुओं, बच्चों व माताओं की होने वाली मृत्यु (शिशुमृत्यु, बालमृत्यु व मातृमृत्यु), कुपोषण को कम करने व बच्चों व महिलाओं की पोषण पर घरेलू स्तर पर किए जाने वाले आवश्यक प्रयास, देखभाल एवं विभागीय संचालित योजनओं, सुविधाओं को अपनाते हुए व्यापक सुधार करने हेतु उन्मुखीकरण किया गया। 

कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों दतिया, भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, रायसेन, उमरिया आदि से सहभागिता कर रहे प्रतिभागियों द्वारा शिशुओं, बच्चों व महिलाओं पर के मुद्दों पर समझ रखने वाले प्रतिभागियों ने अपने-अपने जिलों की वर्तमान स्थिति और जिलों में किए जारहे मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को कम करने के साथ ही बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विस्तार से अनुभव साझा किए। उक्त जानकारी सामाजिक मुद्दों के जानकार रामजीशरण राय ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
64

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap