Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM

पुलिस ने समस्त थाने व चौकियों में चलाया सफाई अभियान

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

रविवार को जिले के सभी थाने व चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर की साफ-सफाई कर स्वेच्छा से श्रमदान किया। सभी थानों पर प्लास्टिक व कचरा हटाकर थानों को स्वच्छ बनाया और स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर, थानों व पुलिस लाइन की सफाई की। साथ ही पुलिस कर्मियों ने थानों में लगे फुल पत्तियों को भी सराहते हुए उनमें पानी डाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सफाई कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। एसपी ने सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि प्रत्येक रविवार को अपने-अपने प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे। इस दौरान थाना परिसर में आए फरियादियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कुछ जवानों द्वारा पौधारोपण भी किया। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना परिसर में वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को समस्त थानों पर संवाद दिवस का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी थाना कार्यालयों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा थानों पर उपस्थित पुलिस कर्मियों के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न विषयों पर वार्ता की गई तथा उच्चाधिकारीगणों द्वारा दिए गए आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिनके निस्तारण के लिए आवश्यक सुझाव सहित संबंधित को निर्देशित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap