Tranding
Thu, 11 Jun 2026 06:50 PM

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन सीज

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन करते पाए जाने पर जेसीबी (UP 56 AT 3462) को कब्जे में लेकर थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा करा दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap