Tranding
Fri, 27 Feb 2026 12:36 PM

जिले में बकरीद का त्यौहार उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं :डीएम

एसएसपी-डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक काम हुआ आयोजन 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया। जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे जिले में ईद उल जोहा (बकरीद) को प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाने तथा बकरीद की नमाज अदा के दौरान सभी सदस्य फील्ड में रहते हुए लोगों को आपसी भाईचारे के रूप में उत्साहपूर्वक मनाने हेतु प्रेरित करें।जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलावासियों को बकरीद पर्व पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए लोगों से अपील किया गया कि इस त्योहार को उत्साह एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है, जो अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते रहे कि अच्छे माहौल में बकरीद पर्व मनावे। बैठक में जिलावासियों से तथा शांति समिति के सदस्यों से जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुरोध किया कि वह सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के विवाद/अफवाह फैलाने वाले मैसेज का पूरी तरह खंडन करते हुए मैसेज को भेजने वाले अथवा फॉरवर्ड करने वाले व्यक्ति या ग्रुप एडमिन के विरुद्ध संबंधित थाने को त्वरित रूप से सूचित करेंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन को सूचित करने का निदेश दिया।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap