Tranding
Mon, 13 Apr 2026 01:04 PM

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट पर हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत भटहट पनियरा मार्ग पर स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट पर 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया और अमर वीर शहीदों, सेनानियो की गाथा को याद किया।

इंस्टिट्यूट के प्रबंधक कमलेश सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया और सभी को सम्बोधित करते हुए देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर बीर सपूतो के बलिदान के बारे मे बताया।

कार्यक्रम के दौरान राकेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, अनिल यादव एवं सभी छात्र, छात्राएं उपस्थित रहें।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap