पति ने अपनी पत्नी को तकिया से मुंह दबाकर गला घोटकर की हत्या।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के माधुरी निवासी,दरोगा महतो की पत्नी,आशा देवी की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।आशा देवी की मां बलथर थाना क्षेत्र के बलथर निवासी,स्वर्गीय महेंद्र महतो की पत्नी सुन्नरतपति देवी ने पुरुषोत्तमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के माधुरी निवासी दरोगा महतो,ज्ञानचंद महतो, भगवान लाल महतो,सीमा देवी,रामपति देवी और मोफ़ासिल थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी,दशरथ महतो मालती देवी को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के में सुनरपति देवी ने पुलिस से बताया है कि उसकी पुत्री आशा देवी उर्फ अनीता उम्र 23 वर्ष की शादी वर्ष 2023 में दरोगा महतो से हुई थी, उसकी पुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। 26 जुलाई को वह खाना खाकरअपने कमरे में सोने चली गई।एक साजिश के तहत आरोपियों ने मारपीट कर और तकिया से मुंह दबाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया। इसकी जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके हवाले कर दिया। मृतिका की मां ने पुलिस से बताया है कि इसके पूर्वआरोपित इसकी पुत्री की जान मारने की धमकी दे चुका था।शादी के समय वह उपहारस्वरूप ससुराल वालों को ₹3 लाख का सामानऔरअन्य खर्च दी थी।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी के बाद जांच की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।