Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:04 PM

घर के बरामदे में रखी बुलेट बाइक की हो गई चोरी, पुलिस कर रही है तलाश

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों शहरी,ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक की चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, नित्यदिनइस तरह चोरी की घटना सुननेऔर देखने को मिल रही है,पुलिस का गश्ती दल पता नहीं कहां रहती है कि रात में चोरी की घटना में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो गई है।इस घटना पर पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि जोगापट्टी थाना क्षेत्र के परेगवा गांव में अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे में राखी बुलेट बाइक की चोरी कर ली। प्रदीप प्रसाद की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, बीआरएआर 2933 है। देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।प्रदीप प्रसाद रात में बाइक बरामदे में खड़ी कर सो गए थे,सुबह जागने पर बाइक गायब मिली। निजी स्तर पर काफी खोजबीन की गई,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला,उसके बाद योगापट्टी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया।थानाअध्यक्ष, कंचन भास्कर ने संवाददाता को बताया कि चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है, 

जल्द ही बुलेट बाइक जो चोरी हुई है,उसको बरामद कर लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap