Tranding
Fri, 27 Feb 2026 05:01 AM

डीएम व एसपी ने नवोदय विद्यालय में किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन

बच्चों के अनुरोध पर तत्काल वाटर कूलर लगवाने का दिया निर्देश।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नवोदय विद्यालय के बच्चों के आश्चर्य और खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अचानक उनके साथ मध्यान्ह भोजन करने पहुंचे।

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारी नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर, हॉस्टल, मेस, रसोई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के मध्याह्न भोजन का समय होने पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ मेस में भोजन किया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय में मौजूद सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने बच्चों से उनके भावी योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चों ने खुलकर दोनों अधिकारियों से अपने भावी सपनो और लक्ष्यों के बारे बताया। किसी ने आईएएस बनने की बात की तो कोई डॉक्टर बनने की ख्वाहिश व्यक्त कर रहा था। इंजीनियर और खिलाड़ी बनने की इच्छा भी कई बच्चों ने व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवोदय विद्यालय भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में एक है। नवोदय विद्यालय से निकलकर अनेक लोगों ने देश और दुनिया में नाम कमाया है। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि आप लोग खुशकिस्मत हैं कि इस विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला है। इस अवसर का लाभ उठाए और मन लगाकर पढ़ाई करिए।

पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाए देते हुए कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जिससे हम अपने सभी सपनो को पूरा कर सकते हैं। आप लोग नवोदय के विद्यार्थी हैं, तो निश्चित रूप से अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यहां पहुंचे हैं। आगे भी आप लोग इसी लगन और परिश्रम के साथ काम करिए। निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. राय ने बच्चों की ओर से एक वाटर कूलर लगवाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने तत्काल नवोदय विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने वाटर कूलर लगवाने के काम को आज ही पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय से कहा कि बच्चों के हित में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर अवगत कराएं। जिला प्रशासन न्यूनतम समय में आवश्यकता को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसको विद्यालय प्रबंधन सुनिश्चित करे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap