Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:52 PM

जेके सुपर सीमेंट के तकनीकी अधिकारी ने छात्र को किया सम्मानित

चौक बाजार महराजगंज उत्तर प्रदेश

टीकर निवासी खुशबुद्दीन सिद्दीकी के सुपुत्र हस्सान सिद्दीकी को हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के मामले में गुरुवार को जेके सुपर सीमेंट के तकनीकी अधिकारी जनपद महराजगंज द्वारा प्रशस्तिपत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया है ।

कृषि उर्वरक विक्रय केंद्र टीकर परसौनी पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के तकनीकी अधिकारी मुख्य अतिथि संदीप पाण्डेय ने हस्सान सिद्दीकी द्वारा दशवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया ।

इस अवसर पर प्रोपराइटर कमलेश गुप्त सहित अर्जेश सिंह,सम्सतबरेज आलम,विनय मिश्र,भगवान लाल शर्मा,जवाहिर प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap