Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:29 PM
धार्मिक / Jun 26, 2025

पहली मुहर्रम से मस्जिद व घरों में बयां होगी कर्बला की दास्तां।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। हजरत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों की याद में मस्जिद व घरों में ‘जिक्रे शुहदाए कर्बला’ महफिल पहली मुहर्रम से शुरू होगी जिसका सिलसिला दसवीं मुहर्रम तक जारी रहेगा।

मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा है कि हजरत इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु ने मैदाने कर्बला में अपनी और अपने भूखे प्यासे बच्चों, साथियों की कुर्बानी पेश करके दुनिया को यही पैगाम दिया है कि यजीद जैसे जालिम के सामने कभी नहीं झुकना। मुहर्रम में रोजा रखने की खूब फजीलत है। रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करें। कुरआन-ए-पाक की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। फातिहा ख्वानी करें। हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में इसाले सवाब करें। शांति, मुहब्बत व भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बुराई व बुरे कामों से दूर रहें।


सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह के इमाम मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने अपील की है कि मुहर्रम में मस्जिद व घरों में खूब इबादत करें। गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। उनकी जरूरत पूरी करें। पानी पिलाएं। कपड़ा पहनाएं। पौधारोपण करें। कर्बला के शहीदों की याद में महफिल सजाएं। अमन व अमान बरकरार रखने में प्रशासन की हरसंभव मदद करें। तमाम खुराफात से सख्ती के साथ बचें।

मुहर्रम पर होने वाली कुछ महफिलें।

1. मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमाम चौक तुर्कमानपुर में पहली से दसवीं मुहर्रम तक रात 9:15 बजे से 'यादे शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन' महफिल होगी। 

2. रसूलपुर जामा मस्जिद के पास पहली से दसवीं मुहर्रम तक बाद नमाज इशा यादे शुहदाए कर्बला महफिल होगी। महिलाओं के लिए पर्दे का खास इंतजाम रहेगा। 

3. मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में 28 जून को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक महिलाओं की जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल होगी। यहीं पर 6 जुलाई को भी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक महिलाओं की जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल होगी।

4. गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर में पहली से दसवीं मुहर्रम तक रात में बाद नमाज इशा जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल होगी।

5. मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर में पहली से दसवीं मुहर्रम तक रात में बाद नमाज इशा जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल होगी।

6. मदरसा जामिया कादरिया तजवीदुल कुरआन लिल बनात अलहदादपुर में महिलाओं की जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल 4, 5, 6 व 7 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी।

7. मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में पहली से दसवीं मुहर्रम तक शाम में बाद नमाज असर जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल होगी। इसके अलावा और भी मस्जिदों व जगहों पर जिक्रे शुहदाए कर्बला महफिल व मजलिस होगी। जिसमें इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु की जिंदगी व शिक्षाओं पर रोशनी डाली जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap