Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:33 AM

सिंदुरिया पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद उसके परिवार को सुपुर्द किया गया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

रघुवर चौधरी पुत्र रामकेवल चौधरी निवासी परसामीर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज ने थाना सिंदुरिया में एक प्रार्थना पत्र दिनांक 26.05.2025 को समय करीब 17.33 बजे दिया की आवेदक की पुत्री निवासी परसामीर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज घर से बिना बताये कही चली गयी थी । इसके सम्बन्ध में प्रस्तुत किये प्रा०पत्र के आधार पर प्रकरण को तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2025 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस ने आज दिनांक 07.06.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता / पीड़िता उम्र करीब 17 वर्ष को परसामीर गेट के पास से सकुशल बरामद कर लिया है।विधिक कार्यवाही करते हुए उसके परिवार को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap