Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:38 AM

जिलाधिकारी ने किया विभिन्न तटबंधो का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज, यूपी

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तटबंध पर चल रहे अनुरक्षण एवं बाढ़ निरोधात्मक कार्यों को देखा। अधिशासी अधिकारी ने इंडेक्स मैप पर चल रहे कार्यों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया।उन्होंने तटबंध पर चल रहे टो–वॉल कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही तटबंध पर उसकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पौधों को रोपित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा फरेंदा में बाढ़ राहत चौकी का भी अवलोकन किया गया। उनके द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय को आवश्यक सामग्रियों को और अधिक मात्रा में भंडारित करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने बेलसड़ रिगौली तटबंध को देखा। जिलाधिकारी ने सभी तटबंधों के अनुरक्षण और बाढ़ निरोधक कार्यों को बरसात से पूर्व पूर्ण का निर्देश दिया। तटबंधों में दरार व कटान को भी बरसात से पूर्व भरने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त तटबंधों को मजबूत करने हेतु सभी कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा प्रतीक्षा त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap