Tranding
Fri, 29 May 2026 08:51 PM

7 करोड़ मूल्य के 35 किलो चरस के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी, चंपारण, बिहार।

7 करोड़ मूल्य के 35 किलो चरस के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के दौरान तस्कर के बैग और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस जप्त किया गया है,जिसे नेपाल से यूपी के गोरखपुर ले जाना था। धनहा थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई तो वह चरस तस्कर निकला। गिरफ्तार तस्कर की पहचान,सिकटा गांव निवासी,रितेश पटेल के रूप में की गई है।एसपी, सुशांत कुमार सरोज ने संवाददाता को बताया कि तस्कर नेपाल से चरस लेकर उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में था। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की गई,जिसमें पता चला कि तस्करी का तार नेपाल और यूपी के गोरखपुर से जुड़ा हुआ है,पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को देखकर तस्कर भागने के फिराक में था,वाहन चेकिंग के दौरान एक यात्री बस से उतरकर भागने लगा, फिर पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया,उसके शरीर से चरस बरामद किया गया, इसके बाद बस की गहनता से जांच शुरू की गई,तो एक बैग से चरस का पैकेट बरामद हुआ। इस संबंध में एस पी ने संवाददाता को बताया कि कई तस्करों का नाम सामने आया है,उन्होंने बताया कि नेपाल और गोरखपुर के तस्कर की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap