Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:11 PM

मां को चौथी बेटी होने पर लेने से किया इंकार, ममता कर्मी ने ममता दिखाकर अपना ली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इस भ्रष्ट युग में भी मां की ममता अपने चौथी बेटी होने पर लेने से इनकार करने पर अस्पताल के ही ममताकर्मी ने उस बच्ची पर अपनी ममता दिखाते हुए उसे सहर्ष अपना लिया।एक मां ने एक अपनी चौथी बेटी के जन्म देने के बाद उसे अपनाने से इनकार कर दिया,जिस मां ने चौथी बच्ची पैदा होने पर लेने से इनकार किया,चुहड़ी की रहने वाली महिला,रामबाबू शाह की पत्नी नीतू देवी बताई गई है,जिसने नवजात चौथी बच्ची को लेने से इनकार किया।

मामला जिला के चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जाता है,जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कागजी रूप से बेटी के जन्म के बाद मां ने त्याग किया,तो वहीं ममता कर्मी ने उसे देवी समझ कर बेटी बनाकर अपना लिया,मां की ममता का छांव देकर पालन शुरू कर दिया।ममता कर्मी ने उस नवजात शिशु को अपना कर खुशी का इजहार किया,साथ ही पूरे गांव में मिठाई बांटी।ममता कर्मी,रीमा देवी ने संवाददाता को बताया कि नवरात्रि के सप्तमी के दिन यह कन्या देवी के रूप में मेरे घर आई है।

Karunakar Ram Tripathi
205

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap