Tranding
Sat, 30 May 2026 04:34 AM

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव..

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव वार्ड संख्या एक में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत होने की सूचना संवाददाता को मिली है।

मृत युवक की पहचान पन्नालाल मांझी के पुत्र हदेश मांझी उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि रात घर में सभी लोग के साथ खाना खाया,मोबाइल देखते हुए अपने कमरे में सोने के लिए चला गया,उसका घर फ़ुशनुमा है,सुबह जब नहीं जगह तो परिवार के सदस्य उसे जगाने के लिए गए, तब देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था,छप्पर के बांस में गमछा को फंदा बनाकर युवक लटका हुआ था, उसके पिता पन्नालाल मांझी ने संवाददाता को बताया कि घटना कैसे घटी हम लोगों को मालूम नहीं है, हालांकि परिजन ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इन दिनों इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन सुनने को मिल रही है मगर परिवार के लोग भी अनभिज्ञ हो जाते हैं। मानसिक रूप से परेशान युवक का देखभालअच्छे तरह से होना चाहिए था।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap