Tranding
Thu, 04 Jun 2026 05:08 AM
अपराध / May 22, 2025

112 देनदारों के विरूद्ध जिला पदाधिकारी ने किया बॉडी वारंट जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पदाधिकारी ने 112 देनदारो विरुद्ध बॉडी वारंट निर्गत कर नीलाम पत्र वाद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त रूखअख्तियार किया गया है।नीलाम पत्र से संबंधित वादों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।इसी परिप्रेक्ष्य में नीलाम पत्र वाद से संबंधित नीलाम देनदार के विरूद्ध 112 बॉडी वारंट जारी किया गया है। 

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार देनदारों के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।बेतिया पुलिस जिला के 96 एवं बगहा पुलिस जिला के 16,कुल-112 देनदारों के विरूद्ध बॉडी वारंट जारी किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिसअधीक्षक, बेतिया एवं बगहा सेअनुरोध किया गया है कि देनदारों के विरूद्ध जारी बॉडी वारंट के निष्पादन को लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित करेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap