Tranding
Fri, 24 Apr 2026 06:56 AM

दरगाह आला हजरत पर कल आजमीन हज का होगा टीकाकरण। उलेमा बताएंगे हज के अरकान

बरेली, उत्तर प्रदेश।

आजमीन हज 2025 के लिए कल गुरुवार 24 अप्रैल को दरगाह आला हज़रत स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में एक रोज़ा हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैम्प दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में लगेगा। जिसमें सुबह 10 बजे उलेमा सभी आज़मीन हज को हज के अरकान जैसे अरहाम बांधने का सही तरीका,तवाफ,सफा और मरवाह,मुजदलफा,मिना और अराफात में की जाने वाली इबादत के अलावा हज के दौरान किया सावधानियां बरतनी है विस्तार से बताएंगे। कैम्प जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगेगा।

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकण किया जाएगा। सभी आज़मीन हज तय शुदा वक्त पर दरगाह पहुंचकर अपना टीकाकरण कराए। अपने साथ हज कवर स्टेटस जो ऑनलाइन वेबसाइट से निकाल कर लाना है। इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो,रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप रिपोर्ट साथ ज़रूर लाएं।

India khabar
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap