Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:05 PM

जिलाधिकारी ने चौक में स्थित सोनाड़ी देवी मंदिर एवं कम्पोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने चौक स्थित सोनाड़ी देवी माता के मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर में संचालित विभिन्न पर्यटन संबंधी परियोजनाओं का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने माता के मंदिर में पूजन कर सोनाड़ी देवी का आर्शीवाद भी प्राप्त किया।

ततपश्चात चौक स्थित कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों की जानकारी लिया और विद्यालय के उच्चीकरण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap