Tranding
Fri, 24 Apr 2026 07:01 AM

मोहल्ला सभा करके होगा समस्याओं का समाधान

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला में नगर निगम,नगर परिषद,नगर निकाय में अब मोहल्ला सभा करने का आदेश जारी किया गया है, उसमें नगर निगम प्रशासन नगर परिषद,नगर निकाय, नगर पंचायत के वार्ड वासियों के समस्याओं के समाधान हेतु

मोहल्ला सभा काआयोजन किया जाएगा, जिसमें सभीaनागरिक सुविधा,समस्याओं के निराकरण से संबंधित विचार विमर्श करके उसका क्या निदान संभव होगा,उस पर,संबंधित पार्षदों की मदद से काम कराकर वार्डवासियों कीआवश्यकताओं को पूरा

किया जायेगा। मोहल्ला सभा का आयोजन, बेतिया नगर निगम क्षेत्र के 33 वार्डों में दिनांक 22 अप्रैल से 5 जून तक अलगअलग तिथियों में किया जाएगा। नगर विकास एवंआवास विभाग के द्वारा निर्गतआदेश के आलोक में,

मोहल्ला सभा काआयोजन वार्डवार,तिथिवार होगा,जो जनसंवाद का रूप में होगा।

इसमें तीनों प्रकार के क्रमशः नगर निगम, नगर परिषद,नगर पंचायत के 33 विस्तारित वार्डो का अलगअलग तिथियों में मोहल्ला सभा काआयोजन किया जायेगा,ताकि उस क्षेत्र का विकास हो सके।नगर निगम आयुक्त, विनोद कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस बार महापौर महोदया ने भी इस पर कार्रवाई करने हेतु कहा है।इन विस्तारित 33वार्डों में,

आवास,सड़क,पुल,पुलिया,नानाला,नाली,गाली,नलजल, जल निकासी,कूड़ाकचरा

उठाव,सफाई व्यवस्था,नल जलयोजना,बिजली इत्यादिआवश्यक कार्रवाई करने हेतु

मोहल्ला सभा काआयोजन किया जाएगा। इसआयोजन में जिला स्तर और निगम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस मोहल्ला सभा में, उनके सारी समस्याओं पर ध्यान देकर लिखित रूप में, बोर्ड से योजना पारित कर बनाने का काम किया जाएगा

India khabar
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap