Tranding
Thu, 11 Jun 2026 08:07 PM

विनय कुमार श्रीवास्तव ने टीकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

जमुना प्रसाद शम्भू प्रसाद इंटर कालेज टीकर छावनी के प्रधानाचार्य पद का कार्य भार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने ग्रहण किया ।पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णमोहन श्रीवास्तव ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य को रजिस्टर सहित अन्य चार्ज देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है । नई जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के साथ ही अध्ययन रत छात्रों को बेहतर शिक्षा दिलाना ही मेरी प्राथमिकता है । इस अवसर पर प्रबंधक संध्या त्रिपाठी,सहित राजदीपक त्रिपाठी,सर्वेश गुप्ता,राजकुमार,अजीत कुमार,प्रदीप त्रिपाठी,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कवींद्र पाण्डेय आदि लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिया है ।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap