60 लाख के चरस के साथ एसएसबी जवानों ने तस्कर को किया गिरफ्तार
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इंडो नेपाल बॉर्डर पर,सिकटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने लगभग 60 लख रुपए के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका गांव निवासी,युसूफ जमा,उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है।
एसएसबी ने यह कार्रवाई बलथर से बेतिया मैनाटांध रोड पर झुमका मोड के पास की है।
एसएसबी के जवानों को यह सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की तस्करी की जा रही है,एक चरस तस्कर चरस लेकर भारत सीमा में घुसने जा रहा है।जानकारी मिलते ही जिस रास्ते से उसकोआना था,उसे पर नाकाबंदी कर दी गई।कुछ देर के बाद देखा गया कि एक युवक सर पर एक बोरा रख चला आ रहा है, जिसको रोका गया तो भागने की कोशिश किया,मगर जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया,उसके बोरे की तलाशी ली गई,तो 2 किलो 900 ग्राम चरस मिला,जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ₹ 60 लाख आंकी गई है।एसएसबी ने चरस और बाइक को बलथर थाना पुलिस को हवाले कर दिया है।