Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:02 AM

देवी चौराहे पर लगा लाइट शाइन बोर्ड एक साल से खराब

चौक बाजार, महराजगंज उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत के देवी चौराहे पर लगा लाइट शाइन बोर्ड विगत एक साल से खराब चल रहा है स्थानीय लोग अंधेरे में एक साल से रह रहे हैं लेकिन नगर पंचायत ठीक नहीं करा पा रही है जिसे लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है ।

चौक निचलौल मार्ग पर देवी चौराहे पर माता दुर्गा का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है ।वर्ष भर इस चौराहे पर लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन नवरात्रि में इस चौराहे पर देर रात तक लोग उपस्थित रहते हैं ।तीन वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने करीब पांच लाख से अधिक धनराशि खर्च करके इस स्थान पर आई लव हमारा चौक का आकर्षक बोर्ड लगवाया लेकिन एक साल के भीतर ही खराब हो गया तभी से इस चौराहे के लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं ।इस क्रम में सुनील मद्धेशिया,चंडी प्रसाद, किशन कुमार, अंश, कन्हैया कुमार,सत्यदेव यादव,रामदास, अनिल कुमार,नाथू आदि लोगों ने तत्काल ठीक कराने की मांग किया है ।जबकि अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं थी ।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap