Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:36 AM

डीएम की अध्यक्षता में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा वैठक की गई

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

          बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया कि बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने बैंक विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि बैंक ऋण स्वीकृति को बढ़ाएं और वितरण को भी तेज करें। यदि किसी आवेदन को निरस्त करते हैं तो आवेदनकर्ता से सहमति पत्र प्राप्त कर लें अथवा लोन के निरस्त करने का ठोस आधार लिखित में दें। उन्होंने दैनिक समीक्षा करते हुए ऋण वितरण को बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

     मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वाकांक्षी योजना है और योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अतः बैंक योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति सकारात्मक रवैया रखते हुए कार्य करें।

      उपायुक्त उद्योग ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अबतक प्राप्त 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा 1007 आवेदन स्वीकृत करते हुए 637 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जनपद में ऋण स्वीकृति का प्रतिशत 100 से ज्यादा और लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण का प्रतिशत 67.70 है ।

      बैठक में उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एलडीएम भूपेंद्र नाथ मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap