जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री किट किए वितरित।
- विधवाओं को हर महीने दी जाएगी खाद्य सामग्री : सिद्धांत शर्मा
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर में समग्र सेवा मिशन संस्थान की ओर से शनिवार को विधवा, असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए। कार्यक्रम आयोजक एवं सर्व समाज विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अओपी टांक तथा समग्र सेवा मिशन संस्था के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के अनुसार बस्ती एवं आसपास के 35 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए। यह किट हर महीने दिए जा रहे हैं, जिसमें प्रति माह विधवा महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सिद्धांत शर्मा ने कहा कि उक्त सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। वहीं भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने कहा कि समग्र सेवा मिशन संस्था की ओर से किए जा रहे सेवाभावी कार्यों में हम सभी की भागीदारी निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे सेवाभावी कार्य जारी रखे जाने के निरंतर प्रयास रहेंगे। इस मौके पर कठपुतली नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची, पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची, विनोद भाट आदि उपस्थित रहे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) सिद्धांत शर्मा ने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए।