Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM
धार्मिक / Mar 09, 2025

रोजा रखने से इंसान तंदुरुस्त हो जाता है - हाफिज अयाज

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि रोजा रखने से इंसान तंदुरुस्त हो जाता है। हदीस शरीफ़ में है रोजा रखो सेहतयाब हो जाओगे। रमजान के पवित्र माह में रोजा रखने से पाचन क्रिया और अमाशय को आराम मिलता है। सालों-साल लगातार काम करने के कष्‍ट से शरीर की इन मशीनरियों को कुछ दिनों तक आराम मिलता है। इस दौरान आमाशय शरीर के भीतर फालतू चीजों को गला देता है। यह लंबे समय तक रोगों से बचे रहने का एक कारगर नुस्खा है। उन्होंने बताया कि पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को खजूर बेहद पसंद थी। खजूर में शिफा है। खजूर से रोजा खोलना पैग़ंबरे इस्लाम की सुन्नत है। खजूर जन्नत का फल है और इसमें जहर से भी शिफा है। खजूर खाने से न सिर्फ थकावट दूर होती है बल्कि गुर्दे की ताकत भी बढ़ती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap