Tranding
Sun, 31 May 2026 12:09 PM

दहेज दानव ने दहेज हेतु विवाहिता को घर से निकाला, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला की एक महिला जिसकी शादी,पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर लगूनिया वार्ड नंबर 11 में हुई थी,दहेज में 5 लाख टीवी,फ्रिज,के लिए विविहीता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया पीड़िता कविता देवी ने ससुराल वालों के खिलाफ बिटिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।महिला थानाअध्यक्ष,सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि कविता देवी के शिकायत पर पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थानाअंतर्गत लगूनिया,वार्ड नंबर 11 निवासी,कविता के पति अजय शाह,ससुर मुकेश शाह, सास,लालमति देवी,देवर, सुभाष कुमार, ननद, पूजा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित कविता कुमारी ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि मेरे ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज में बाइक,टीवी,फ्रिज नगद राशि के लिए प्रतिदिन प्रताड़ित करते थे,इसके साथ ही मारपीट और गाली गलौज भी किया करते थे,अपने पिता से उनकी मांगों के बारे में बताया तो उन्होंनेअपनी असमर्थता जताई,इस बात को ससुराल वालों को बता दी गई तो उन्होंने और जुल्म करना शुरू कर दिया,अंत में मारपीट गाली गलौज पर घर से बाहर निकाल दिया।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap