Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:28 PM
धार्मिक / Mar 06, 2025

पांचवां रोजे मे रोजेदारों ने पूरी दुनिया के लिए मांगी अमन व अमान की दुआ।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माह-ए-रमजान का पांचवां रोजा अल्लाह व रसूल की याद में बीता। रोजेदारों ने इबादतों के जरिए अल्लाह को राजी करने की कोशिश की। अल्लाह की खास रहमत बंदों पर उतर रही है। रोजेदारों में गजब का उत्साह है। रोजेदारों ने पूरी दुनिया में अमन व अमान, अपने व अपने परिवार के लिए, गरीबों, यतीमों, पीड़ित लाचार, बेसहारा लोगों के लिए दुआ मांगी। रोजेदारों ने नमाज़ पढ़कर, कुरआन की तिलावत कर, दरूदो सलाम पेश कर, तस्बीह फेर, सदका खैरात कर नेकियां बटोरीं। इफ्तार-सहरी की रौनक बरकरार है। मस्जिद की सफें भरी नज़र आ रही हैं। तरावीह की नमाज़ जारी है। मस्जिद व घरों में रौनक है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर रोजेदार नेकियां कमा रहे हैं। मालिके निसाब जकात व सदका-ए-फित्र अदा कर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे है। मस्जिदों में रात की तरावीह नमाज के अलावा पांच वक्त की फर्ज नमाज़ों में खूब भीड़ हो रही है। सर पर टोपी रखे रोजेदार बच्चे व नौजवान हर जगह दिख रहे हैं। बच्चे भी खूब इबादत कर रहे हैं। बाजार भी गुलजार है। 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap