Tranding
Tue, 02 Jun 2026 08:32 PM

जमीन के नाम पर 36.65 लाख की ठगी का मामला उजागर, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड,मित्रा चौक के फिजियोथेरेपिस्ट,डॉक्टर भोलानाथ शर्मा व उनके चिकित्सक पुत्र,डॉ कुमार सौरभ से जमीन के नाम पर 36.65 लाख के ठगी के मामला उजागर हुआ है। इस मामले में प्रातमिकी दर्ज की गई है।न्यायालय केआदेश पर मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी में मझौलिया के दुधा मठिया निवासी,तबारक मियां को आरोपी बनाया गया है। मुफस्सिल थानाअध्यक्ष, अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि भोलानाथ शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच, दरोगा सतीश कुमार कर रहे हैं।जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।मामला यह है किअभियुक्त ने मुफस्सिल थाना के हरदिया में दो कट्ठा जमीन शिकायतकर्ता, डॉक्टर भोला नाथ शर्मा के पुत्र, डॉक्टर कुमार सौरव व बहू सुरभी सिंह के नाम पर बैनामा कर दिया था।बैनामा बीते 5 अगस्त 2022 को किया गया था,बाद में मालूम चला कि अभियुक्त की जमाबंदी में जमीन शेष नहीं है,उसके बाद डॉक्टर ने उनसे पैसा वापस करने की मांग की तो अभियुक्त झूठाआश्वासन देता रहा, पैसा नहीं मिलने पर डॉक्टर ने तबारक मियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap