Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:00 AM

जिला का जीविका मॉडल पूरे बिहार में होगा लागू,अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिले का जीविका मॉडल पूरे बिहार में लागू करने का उद्देश्य है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से समाज में इनकी भूमिका पर चर्चा की और कहा कि आप लोगों को और जिम्मेदारी दी जाएगी,इस बात की जानकारी स्थानीय समाहरणालय के सभागार में आयोजित जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोल रहे थे।अपने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जीविका दीदी ने कहा कि आज बालिका शिक्षा में बिहार आगे आया है। उन्होंने जीविका दीदियों से समाज सुधार आंदोलन में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब हमने शराब बंदी की तो कई आलोचना हुई,लेकिन आप ही बता दें कि शराबबंदी गलत है या सही। महिलाओं ने समवेत स्वर में शराबबंदी को उचित करार दिया, एक जीविका दीदी ने कहा कि मेरे पति शराब पीते थे,शराब पीने के कारण उनकी असमय मृत्यु हो गई,मेरे सामने कई समस्या उत्पन्न हुई,लेकिन सतत जीविका उपार्जन योजना के बदौलत आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं,मुझे ना तो किसी महाजन का डर है और ना ही कोई आर्थिक तंगी झेल रही हूं। समाज में शराबबंदी के पक्ष में जागरूकता चला रही हूं। हम सब जीविका दीदियों ग्रामीण क्षेत्रों में, शराब बेचने वाले,पीने वाले,बनाने वाले को पुलिस को सूचना देकर पकड़वा भी रहे हैं,इसके अलावा हम जीविका की महिलाएं दहेज प्रथा,शराब,जुआ,चोरी,समाज में गलत कार्यों के खिलाफ आगे बढ़कर काम कर रही हूं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाली दिनों में जीविका दीदी को अन्य कई तरह के जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बन रही है, आपकी भूमिका समाज निर्माण में महत्वपूर्ण है।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap