Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:19 PM

बैंक से राशि निकालकर थैला में रखें नोट को उच्चक्कों ने ब्लेड से काटकर उड़ाया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थानाअंतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कृषि शाखा से एक व्यक्ति ने ₹1लाख राशि निकालकर थैला में रख लिया,बैंक मे अपना पासबुक अप टू डेट कराने के लिए गया।

बाहर निकलते ही उचक्कों ने थैला के नीचे से ब्लेड मारकर थैली में रखे रुपयों को निकाल कर चलते बने।पीड़ित व्यक्ति जोकटिया मदरसा टोला वार्ड नंबर 5 निवासी,रहमतुल्लाह मियां ने बेतिया नगर थाने में इस बाबत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया है। 

प्राथमिकी केआलोक में टाउन थाना बेतिया के 112 नंबर के पुलिस ने एसबीआई की एडीबी शाखा का निरीक्षण किया,पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।पीड़ित रहमतुल्ला मियांअपने खाता से चेक द्वारा एक लाख की रुपया की निकासी करअपने थैला में रखा इसके बाद बैंक परिसर में लगे मशीन से पासबुक अपडेट करने लगे,किसी उच्चका ने थैला के नीचे ब्लेड मारकर रुपया निकल लिया। इसकी जानकारी होने पर रहमतुल्ला मियां ने शोर मचाया,इस घटना के बाद बैंक मेंअफरा तफरी मच गई। पुलिसआई,बैंक का फुटेज देखा,जांच में जुट गई।

Karunakar Ram Tripathi
77

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap