Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:33 PM

सिंगापुर में शोध पत्र प्रस्तुत करेगें:- डा. विकेश राम त्रिपाठी

राजनारायण त्रिपाठी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर के नंदापार निवासी डॉ. विकेश राम त्रिपाठी को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन तथा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पांचवे आईपी एंड इनोवेशन रिसर्चर्स एशिया सम्मेलन 2023 में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 इसका आयोजन 01-03 मार्च 2023 को सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। इसमें विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों के चुने हुए विद्वान अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे I

डॉ. त्रिपाठी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं ।डॉ. त्रिपाठी सम्मेलन में  “भारतीय मध्यस्थता विधेयक 2023 के आलोक में बौद्धिक संपदा विवादों के निपटारे में मध्यस्थता की भूमिका “विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे I दूरभाष पर डॉ. त्रिपाठी ने बताया की भारत मध्यस्थता पर सिंगापुर अभिसमय का एक हस्ताक्षरकर्ता है।भारत में मध्यस्थता से संबंधित अब तक कोई विशिष्ट कानून नहीं है। वर्तमान में मध्यस्थता विधेयक, 2021 संसद में लंबित है जो की बहुत जल्द पास होने वाला है । यदि पारित हो जाता है, तो यह लंबित मामलों के कारण अदालतों पर बोझ को कम करने में मदद करेगा।

  डॉ. त्रिपाठी की उपरोक्त उपलब्धि केवल गोरखपुर और प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी गौरव का विषय हैं। डॉ. त्रिपाठी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्यों, पंक्तिपावन समाज और गोरखपुर के सभी निवासियों को दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap