Tranding
Sat, 07 Nov 2026 09:49 PM

अपराधिक घटनाओं पर निरंतरण हेतु डॉग स्क्वायड की बढ़ेगी भूमिका:डीआईंजी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले में घटित हो रहे बड़े आपराधिक वारदात को सुलझाने में पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद लेती है अब डॉग स्क्वायड टीम की भूमिका पहले से अपेक्षा और ज्यादा बढ़ेगी इसके लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम को मजबूत कर रही है इस दिशा में काम हो रहा है चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने संवाददाता को बताया की रेंज में स्वान दस्त को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने के कवायत तेज कर दी गई है उन्होंने आगे बताया कि कई मामले में स्वान दस्त के विशेष सफलता नहीं मिल पाता है अब उसे प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।बिहार सरकार के पुलिस विभाग के प्रयास से स्वान दस्त को शराब पकड़ने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है, डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ ट्रैक्टर डॉग को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि बड़े अपराधी को पकड़ने में किसी स्थान पर भी जाकर सूंघकर पकड़ने में सहायता मिलती है। यह अपराधी को सूंघकर पकडने पीछा करने में सक्षम रहता है, जिस किसी भी तरह के अपराधी को उसके पग के रास्ते से चलकर पकड़ा जाता है।डॉग स्क्वाड की भूमिका अपराध नियंत्रण करने में अहम रहती है

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap